Showing posts with label लौह पुरुष. Show all posts
Showing posts with label लौह पुरुष. Show all posts

Wednesday, 29 October 2014

जन्म - जयन्ती पर - सरदार वल्लभ भाई पटेल

सरदार  थे  तुम आगे  रहते  थे  तुम सम दूजा नहीं हुआ 
रत रह कर तुम सदा सोचते आज़ाद हो जायें करो दुआ ।
दास नहीं हम  फिरंगियों के जननी को हमें बचाना होगा
रस आएगा जीने  में  जब  धरती - गगन  हमारा  होगा ।
वल्लभ - भाई  बडे साहसी  सब रियासतों को एक किया
लगन लगी थी आज़ादी की आज़ादी का अभिषेक किया ।
भव्य बने अपना भारत यह संकल्प यही था उनको भाता
भारत मॉ का उज्ज्वल ऑचल महिमा मण्डित हो जाता ।
ईश्वर  को  यह  मञ्जूर  न था भारत - निर्माण न हो पाया
पर  सोमनाथ  सम्पूर्ण  हुआ उन्हें  महाकाल  लेने आया ।
टेक लिया माथा शिव सम्मुख वह स्वर्ग धाम में चले गए
लगता  है तुम वापस आए हो संकल्प निभाने नए - नए ।