Monday 18 November 2013

सूक्त - 118

[ऋषि-उरुक्षय आमहीयव । देवता- अग्नि ।छन्द- गायत्री ।]

10141
अग्ने हंसि न्य1त्रिणं दीद्यन्मर्त्येष्वा । स्वे क्षये शुचिव्रत॥1॥

हे  अग्नि - देव  हे  तेज - पुञ्ज  तम  से  तुम्हीं  बचाते  हो ।
रोगाणु  नष्ट  तुम  ही  करते  हो  निरोगी  हमें बनाते हो ॥1॥

10142
उत्तिष्ठसि स्वाहुतो घृतानि प्रति मोदसे । यत्त्वा स्त्रुचःसमस्थिरन् ॥2॥

घृत - आहुति  है  तुम्हें  समर्पित  सादर  ग्रहण करो भगवन ।
श्रध्दा से अर्पित करते हैं भली-भॉंति हो अग्नि-प्रज्ज्वलन॥2॥

10143
स आहुतो वि रोचतेSग्निरीळेन्यो गिरा । स्त्रुचा प्रतीकमज्यते ॥3॥

सादर  आवाहन  है  प्रभुवर  स्तवन  प्रेम  से  हम  पढते  हैं ।
घृत-आहुति हम सर्व-प्रथम हे अग्नि-देव अर्पित करते हैं ॥3॥

10144
घृतेनाग्निः समज्यते मधुप्रतीक आहुतः। रोचमानो विभावसु:॥4॥

हविष्यान्न  जब  तुम  लेते  हो  और  तृप्त  जब  हो  जाते  हो ।
स्तुति से आहुति से प्रदीप्त तुम प्रकाश-पुञ्ज बन जाते हो ॥4॥

10145
जरमाणः समिध्यसे देवेभ्यो हव्यवाहन । तं त्वा हवन्त मर्त्या:॥5॥

तुम  देवों के हवि-वाहक हो  स्तुति से  तुम्हें  नमन  करते हैं ।
हम बहुत प्रभावित हैं तुमसे  हम आवाहन  करते रहते हैं ॥5॥

10146
तं मर्ता अमर्त्यं घृतेनाग्निं सपर्यत ।अदाभ्यं गृहपतिम् ॥6॥

हे  अग्नि-देव  हे  अविनाशी  तुम  ही  गृहपति  हो  भगवन ।
तुम  सदा  हमारी रक्षा करना हम करते हैं पूजन-अर्चन ॥6॥

10147
अदाभ्येन शोचिषाग्ने रक्षस्त्वं दह।गोपा ऋतस्य दीदिहि॥7॥

असुर - वृत्ति  से  करो  सुरक्षा  तुम  हो  अतिशय  बलशाली ।
तुझ में अदम्य तेज है प्रभु सज्जनता की करते रखवाली ॥7॥ 

10148
स त्वमग्ने प्रतीकेन प्रत्योष यातुधान्यः। उरुक्षयेषु दीद्यत्॥8॥

सहज - स्वाभाविक  रूप  तुम्हारा  रोगों  से  हमें  बचाता  है ।
निर्धारित  स्थानों  में  रहकर  जग  को  नीरोग  बनाता है ॥8॥

10149
तं त्वा गीर्भिरुरुक्षया हव्यवाहं समीधिरे।यजिष्ठं मानुषे जने॥9॥

निवास  तुम्हारा  अति  विस्तृत  है  तुम  ही  हवि के वाहक हो ।
हम वेद- मंत्र से तुम्हें बुलाते तुम जीव-जगत के पालक हो ॥9॥ 

3 comments:

  1. शकुंतला जी, आपका कार्य विस्तार देख कर नेत्र विस्तारित रह जाते हैं...आपको और आपके कृत्य को प्रणाम...संकलन करने योग्य भावार्थ...

    ReplyDelete
  2. शकुंतला जी, आपका कार्य विस्तार देख कर नेत्र विस्तारित रह जाते हैं...आपको और आपके कृत्य को प्रणाम...संकलन करने योग्य भावार्थ...

    ReplyDelete
  3. हे अग्नि - देव हे तेज - पुञ्ज तम से तुम्हीं बचाते हो ।
    रोगाणु नष्ट तुम ही करते हो निरोगी हमें बनाते हो ॥1॥

    अग्नि देव को नमन..आभार !

    ReplyDelete