Saturday 14 February 2015

कुछ भी नहीं असंभव होता

राधा  देख  नहीं  सकती  है  पढने  से  भी  वह  वञ्चित  है
खीख  उसे  मिलती  है  घर  में  बचपन  में  सुख वर्जित है ।

सूना - पन  था  साथी उसका  सुख  था बिल्कुल अनजाना
उसके  रुदन  में  गान छिपा था रो - कर उसने गाया गाना ।

क्या  सुन्दर - स्वर  था  राधा  का  राधा खुद पर रीझ गई
फिर  मन्दिर  में  जाकर उसने  गीत -  सुनाए  कई -  कई ।

मन्दिर  में  भीड  बहुत  है आज  सबने उसका  गीत सुना
बडे - पुजारी  ने  खुश - हो  कर  भजन  के  लिए उसे चुना ।

मंदिर  में  वह  रोज  सुनाती  श्याम को सुंदर - सुंदर गीत
उसकी  विनती  सुनी  श्याम  ने उसे बनाया मन का मीत ।

पूरे -  देश  में  चर्चा  है अब  राधा  के सु - मधुर गायन की
यश -  वैभव  सब  कुछ मिलता है प्रेम - पूर्ण पारायण की ।

राधा  के  गीतों  की  सी - डी दुनियॉ भर में अब है बिकती
यश का तरु फल  फूल रहा है सुर में कई मुरकियॉ बनती ।

राधा - रानी  को  मिलते  हैं  बडे - बडे अनगिन - सम्मान
क़मज़ोरी ही ताकत बन गई  रुदन  बन गया था वरदान ।

हर मानव में क़मज़ोरी है यह ही जब ताक़त बन जाती
कुछ  भी  नहीं असंभव  होता आशा  ही  बलवान बनाती ।
  

6 comments:

  1. प्रेेरणादायक (खीख=सीख )

    ReplyDelete
  2. भगवान सभी को कुछ न कुछ गुण अवश्य देते हैं...यही प्रतिभा उनकी ताकत बन जाती है...सुन्दर रचना...

    ReplyDelete
  3. बहुत प्रेरक...आपकी यह यह प्रेरक श्रंखला अंतस को छू गयी...बहुत बहुत बधाई

    ReplyDelete
  4. बहुत ही अच्‍छी और प्रेरक रचना।

    ReplyDelete
  5. बहुत ही अच्‍छी और प्रेरक रचना।

    ReplyDelete