Sunday, 8 March 2015

देस - राग

सबसे सुन्दर देश हमारा
    सुन्दरतम है पर काश्मीर ।
माला एक लंगडी लडकी है
        रहती है सरहद के तीर ।

गोला - बारी होती रहती
      आए दिन सरहद के पास ।
बचपन से वह देख रही है
        नहीं सुधरने की है आस ।

माला सैनिक की बेटी है
      सुनती है वह भी ललकार ।
मन में वह सोचा करती है
    सौ - सौ बार तुझे धिक्कार ।

तभी धुँधलके में माला ने
       काले साए को देख लिया ।
बंदूक तानकर फिर माला ने
         उस साए को मार दिया ।

घर में घुसी तुरंत और वह
      लेट गई बिल्कुल चुपचाप ।
जब कोलाहल हुआ तभी वह
        उठ कर आई अपने आप ।

पिता ने जब पूछा ऑखों से
     माला ने स्वीकार किया था ।
हाथ पीठ पर रखा पिता ने
      साहस का ईनाम दिया था ।

सरहद समीप रहने वाले भी
    सैनिक सम कर्तव्य निभाते ।
ईनाम भले ही मिले न मिले
       मातृभूमि के वे काम आते ।

माला भीड से घिरी हुई है
         कोई भी नहीं देखता पॉव ।
उसकी बहादुरी दिखती है
           भौचक है अब पूरा गॉव ।

शकुन्तला शर्मा , भिलाई

Saturday, 7 March 2015

छत्तीसगढ में एक गॉव है

छत्तीसगढ  में  एक  गॉव  है  जिसका  नाम  कोसला  है
कौशल्या  का  पीहर  है  वह  सरोवरों  के  बीच  पला  है ।

उसी  गॉव  में  लूली -  लँगडी  एक  लडकी  है  सुकवारा
सब  उसको अपमानित  करते  कहते  हैं  फोकट - पारा ।

किसी  तरह  पॉचवीं पास की अब घर - वाले हार गए हैं
नहीं  पढा  सकते अब आगे कह - कर उसे पछाड गए हैं ।

सुकवारा  में  हुनर  बहुत  है  सबका करती सहज नकल
तोता  कोयल  चिडिया  बन्दर  सुकवारा  है सदा सफल ।

कुत्ता - बिल्ली या उल्लू हो मुश्किल है फर्क समझ पाना
बडी  सहजता  से  करती  है  नकल हमेशा सोलह आना ।

केजरीवाल हो या मोदी हो सोनिया हो या फिर अमिताभ
सुकवारा  सब  में पारंगत है इसी हुनर का मिलता लाभ ।

सुकवारा  के  संग  कला  भी  प्रतिदिन  रूप  बदलती  है
सुकवारा की कला दिन ब दिन और भी खूब निखरती है ।

बडे - बडे  शहरों  में उसका  होता  रहता हरदम  प्रोग्राम
मिमिक़री  है  बहुत  लोकप्रिय  इसका मिलता है ईनाम ।

उससे  मिलने  वालों  की अब  लम्बी  लाइन  लगती  है
विकलॉगता  नज़र  नहीं आती  हुनर की तूती बोलती है ।

वाणी का  वैभव अतुलित  है  इसमें  है  अद्भुत - सम्मान
उद्यम से सब कुछ संभव  है जीवन बन जाता  है वरदान ।

Tuesday, 3 March 2015

सबसे सुन्दर मेरा भारत

सबसे  सुन्दर  मेरा  भारत  सुन्दर - तम  है  पर कश्मीर
माला  एक  लंगडी  लडकी  है  रहती  है  सरहद  के तीर ।

गोला -  बारी  होती  रहती  आए  दिन  सरहद  के  पास
बचपन  से  वह  देख  रही  है  नहीं  सुधरने  की  है आस ।

माला  सैनिक  की  बेटी  है  वह  भी  सुनती  है  ललकार
मन  में  वह  सोचा  करती है सौ - सौ बार तुझे धिक्कार ।

तभी  धुँधलके  में  माया  ने  काले - साये को देख लिया
बंदूक - तान  कर  उस लडकी ने उस साये को मार दिया ।

घर में घुसी तुरन्त और वह लेट गई बिल्कुल चुप - चाप
जब  कोलाहल  हुआ तभी वह उठ कर आई अपने- आप ।

पिता  ने  जब पूछा ऑखों से माला ने स्वीकार किया था
हाथ  पीठ  पर  रखा  पिता ने साहस का ईनाम दिया था ।

सरहद -समीप रहने वाले भी सैनिक सम कर्तव्य निभाते
ईनाम भले ही मिले न मिले जन्मभूमि के वे काम आते ।

माला  भीड  से  घिरी  हुई  है  कोई  भी  नहीं  देखता पॉव
उसकी  बहादुरी  दिखती  है  भौचक  है  अब  पूरा - गॉव ।

Friday, 27 February 2015

मन का दिया जलाए रखना

बीना  छोटी  सी  बच्ची  है  पर  बीना  है  प्यार  की  मारी 
अपमानित  होती  है  घर  में  पर  बीना  है कितनी प्यारी ।

बोल  नहीं  सकती  है  बीना  पर  पढने  का  शौक  बहुत है
पेन्सिल को कागज़ पर घिसती चित्र बनाती वह अद्भुत है ।

धीरे - धीरे  उस  बच्ची  ने  बिल्ली की एक तस्वीर बनाई
फिर चिडिया फिर चूहा  मोर  सब पर अपना हाथ चलाई ।

एक दिन बीना गाय बनाई फिर बन गया गाय का बछडा
सिखलाती थी अब  मॉ  बोल पर बडा ढीठ था वह बछडा ।

पर बीना भी तो ज़िद्दी थी मॉ बोल यही था उसका कहना
फिर भी बछडा चुप ही था पर बीना को आ गया बोलना ।

मॉ - मॉ  कहती  पल्ला - भागी फौरन अपनी मॉ के पास
मॉ की ऑखें  भीग  गई  थीं आज मिला है मॉ को खास ।

देखो कभी निराश न होना आशा का दामन थामे रखना
जितना भी हो घोर- अ‍ॅधेरा मन का दिया जलाए रखना ।

Saturday, 14 February 2015

कुछ भी नहीं असंभव होता

राधा  देख  नहीं  सकती  है  पढने  से  भी  वह  वञ्चित  है
खीख  उसे  मिलती  है  घर  में  बचपन  में  सुख वर्जित है ।

सूना - पन  था  साथी उसका  सुख  था बिल्कुल अनजाना
उसके  रुदन  में  गान छिपा था रो - कर उसने गाया गाना ।

क्या  सुन्दर - स्वर  था  राधा  का  राधा खुद पर रीझ गई
फिर  मन्दिर  में  जाकर उसने  गीत -  सुनाए  कई -  कई ।

मन्दिर  में  भीड  बहुत  है आज  सबने उसका  गीत सुना
बडे - पुजारी  ने  खुश - हो  कर  भजन  के  लिए उसे चुना ।

मंदिर  में  वह  रोज  सुनाती  श्याम को सुंदर - सुंदर गीत
उसकी  विनती  सुनी  श्याम  ने उसे बनाया मन का मीत ।

पूरे -  देश  में  चर्चा  है अब  राधा  के सु - मधुर गायन की
यश -  वैभव  सब  कुछ मिलता है प्रेम - पूर्ण पारायण की ।

राधा  के  गीतों  की  सी - डी दुनियॉ भर में अब है बिकती
यश का तरु फल  फूल रहा है सुर में कई मुरकियॉ बनती ।

राधा - रानी  को  मिलते  हैं  बडे - बडे अनगिन - सम्मान
क़मज़ोरी ही ताकत बन गई  रुदन  बन गया था वरदान ।

हर मानव में क़मज़ोरी है यह ही जब ताक़त बन जाती
कुछ  भी  नहीं असंभव  होता आशा  ही  बलवान बनाती ।
  

Wednesday, 11 February 2015

उज्जैन में एक महिला रहती है

उज्जैन  में  एक  महिला  रहती  है पर वह लँगडी है बेचारी
उस की  एक  छोटी - बच्ची  है  कैसे  पाले  भूख  की  मारी ?

एक - दिन मुझसे मिलने आई अपनी दिक्कत मुझे बताई
'क्या आता है मुझे बताओ' 'कुछ- कुछ आती  मुझे सिलाई ।'

'मेरी  सहेली  की  फैक्ट्री  है क्या तुम उसमें काम - करोगी
प्रति - दिन  लण्च मिलेगा नीता कम पैसों में काम करोगी ?'

अंधे  को  मिल  गई थी लाठी ऑखों में अब चमक आ गई
उसको फैक्ट्री तक पहुँचाया मन माफिक वह काम पा गई ।

उस  फैक्ट्री  में  महिलायें  ही  केवल  करती  हैं  सब - काम
बच्चों  के  कपडे  बनते  हैं  कुरता क़मीज़ और कई तमाम ।

घर  मिल  गया  वहॉ  नीता  को  मॉ  के  संग  बेटी रहती है
बेटी  वहॉ  बहुत  खुश  रहती ऑगन - बाडी में वह पडती है ।

रात  के  पीछे  दिन  आता  है  दिन  के  पीछे  आती - रात
एक - एक  दिन  करते - करते  बीत  गई कितनी बरसात ।

नीता  का  बढ  गया  है  वेतन नमिता बारहवीं - पढती है
नमिता  की  पढाई  का  खर्चा फैक्ट्री स्वयं वहन करती है ।

नमिता- पढने में होशियार है सी  ए बनूँगी वह  कहती  है
देखो आगे क्या होता है मेहनत  ही  किस्मत - गढती  है ।

फैक्ट्र्री के संग - संग नमिता भी अब तेजी से दौड रही है
उद्यम  सदा - सफल  होता  है  यही  बात  सर्वदा  सही है ।

उद्योग जगत में इस फैक्ट्री को मिलता है अनेक सम्मान
महिलायें  प्रोत्साहित - होतीं उनका  भी  बढता  है मान ।

नमिता अब  सी - ए बन कर  के  इस  फैक्ट्री में आई  है
नीता  ने  एक  पार्टी  दी  है पर ऑख उसकी भर आई है ।

'मैंने  कभी  नहीं  सोचा  था  मेरी  बेटी पढ - लिख लेगी
यह फैक्ट्री हम सब की मॉ है जीवन भर उपकार करेगी ।

गला भर आया  है नीता का बोल नहीं सकती कुछ और
पर जो उद्यम - पथ  पर चलता वह पाता है उत्तम - ठौर ।  

Sunday, 8 February 2015

मेहंदी

" अशुभ हो तुम निकलो इस घर से
              अपनी शकल दिखाना मत ।
पति अपनी पत्नी से बोला
             लौट के फिर अब आना मत ।"

राखी कानी है बचपन से
             सत्य बता कर हुई थी शादी ।
पिता ने दो बीघा ज़मीन दी
                  पर देखो उसकी बरबादी ।

ससुराल में सास ननद देवर भी
                   हर कोई कहता है कानी ।
पति भी उसको कानी कहता
             कभी न बोला प्रेम की बानी ।

रो - रो कर बदहाल थी राखी
         मात - पिता को बात बताई  ।
फिर भाई जब लेने आया
           तो उसके साथ चली आई  ।

उसकी सखियों ने उसे संभाला
              तू मेरे पार्लर में चलना ।
मेहंदी तो खूब लगाती है तू
       कल से यही काम तू करना ।

राखी माला के पार्लर में
       मेहंदी की एक्सपर्ट बन गई। 
बस थोडे दिन में राखी की
   उसके पार्लर में धाक जम गई ।

मेहंदी में राखी प्रवीण थी
       खूब उसका मन लगता था ।
बारीकियॉ समझती थी वह
       कलाकार मन में पलता था ।

मन पसन्द वह काम मिला है
        राखी को यह रास आया है ।
हॉबी ही व्यवसाय बन गया
    निज को बहुत सहज पाया है ।

थोडे ही दिन में अब राखी
         मेहंदी का पर्याय बन गई ।
उसके हाथों की यह मेहंदी
       जगह-जगह मशहूर हो गई ।

बडे - बडे घर की बहुयें भी
              आती हैं राखी के पास ।
मेहंदी में भी होड लगी है
           राखी की मेहंदी है खास ।

अब तो मिलते ही रहते हैं
         राखी को कितने सम्मान ।
पति का रुख भी नरम हुआ है
       राखी को मिल रहा है मान ।

टीवी में इन्टर - व्यू देने
     राखी अक्सर जाती रहती है ।
सब कुछ सच- सच कह देती है
        पति की दिक्कत बढती है ।

उसका पति लेने आया है
    कहता है " मुझे माफ कर दो ।
भूल सभी से हो जाती है
         अब तो मुझे क्षमा कर दो ।"

टीवी चैनल पर राखी ने
            चाहने वालों से पूछा है ।
" ससुराल जाऊँ या न जाऊँ
     तुम्हीं बताओ क्या करना है ?"

नब्बे प्रतिशत जनता कहती
      " राखी अब वहॉ नहीं जाना ।
ज़ालिम हैं अपमान करेंगे
        उसकी बातों में मत आना ।"

पति ने जिसको अशुभ कहा था
        हज़ारों दुल्हन सजा रही है ।
लंबी लाइन में लगकर भी
          दुल्हन मेहंदी रचा रही है ।

उसकी मेहंदी दुनियॉ भर में
   बढ - चढ कर अब बोल रही है ।
दकियानूसी परम्परा की
            पोल मेहंदी खोल रही है ।

तिरस्कार मत करो किसी का
         हर मानव का हो सम्मान ।
पति ने अशुभ कहा राखी को
     अब दीन-हींन है वह इन्सान ।

शकुन्तला शर्मा , भिलाई [ छ. ग. ]